भारत देश हैं महान - कविता - मधुस्मिता सेनापति

यह भारत देश हैं हमारा
यह देश हैं सबसे प्यारा
जो सभी देशों का हैं यारा
वह तो भारत देश हैं हमारा.......!!

वतन हमारा ऐसा जिसे कोई छोड़ न पाए
रिश्ता हैं ऐसा गहरा जिसको कोई तोड़ न पाए
दिल हमारा एक हैं, एक हैं हमारी जान
जिसे हिंदुस्तान की रक्षा के लिए, हम कर देंगे कुर्बान.....!!

पूरे विश्व में गूंज रहा हैं भारत का नाम
अमर रहे सदैव इसकी यही शान
आजादी के दिन आओ मिलकर दुआ करेंगेे
हमारे तिरंगा को हम बुलंदी पर लहराएंगे.......!!

महान हैं वह जो वतन पर हुए कुर्बान
देश रक्षा के लिए दे गए वह अपनी जान
यह तो भारत की वह महान संतान
जो भारत माता को कर गए महान.......!!

धार्मिक विविधता पूर्ण देश हैं हमारा
जहां सभी भारतीयों के मन में होती हैं भाईचारा
यह देश सबसे अलग हैं सबसे प्यारा
जहां भेदभाव, राग द्वेष को नहीं मिलती हैं सहारा......!!

आओ मिलकर देश का सम्मान करें
वीर शहीदों के बलिदान को याद करें
देश रक्षा के लिए हुए जो कुर्बान
आओ एकत्र होकर दिल से भक्ति अर्पण करें......!!

काले गोरे का भेद नहीं हैं जहाँ
दिल से रिश्ता होती हैं वहाँ
आजादी के लिए जवान हुए शहीद जहां
भारतमाता की रियासत हैं यहाँ.......!!

देश को एकता के सूत्र में हम बांध रखेंगे
पराधीनता को हम स्वीकार  न करेंगे
किसी के सामने हम सर न झुकाएंगे
हमारे वतन के लिए हम अपनी जान बख्श में देंगे.......!!

मधुस्मिता सेनापति - भुवनेश्वर (ओडिशा)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos