गौरवान्वित भाषा हैं हिन्दी - कविता - अंजली शर्मा

हिन्दी से पहचान है हमारी,
बढ़ती इससे शान हमारी,
सबसे सुन्दर भाषा हैं हिन्दी,
सभी भाषाओं की जननी है हिन्दी, 
हर दिल की धड़कन है हिन्दी, 
जन-जन की भाषा हैं हिन्दी,
कबीर, मीराबाई, सूर, जायसी की भाषा हैं हिन्दी,
भावों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है हिन्दी,
जिसने पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोया 
वह भाषा है हिन्दी,
जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमें एक नई पहचान दिलाई 
वह भाषा है हिन्दी,
हम सबकी ख़ुशहाली है हिन्दी,
विकास की रेखा है हिन्दी,
हम सबका स्वाभिमान, यह जनता की अभिलाषा है हिन्दी,
सबसे गौरवान्वित भाषा हैं हिन्दी,
सरल शब्दों में कहा जाए तो,
जीवन की परिभाषा है हिंदी।

अन्जली शर्मा - दिल्ली

Join Whatsapp Channel



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos