शुभकामनाएँ - कविता - प्रवल राणा 'प्रवल'

शुभकामनाएँ मन से,
ख़ुशियाँ अपार आएँ।
सानिध्य आपका,
सद्व्यवहार सभी पाएँ।।

मन की वीणा में,
संगीत था पहले।
सुख समृद्धि हो,
चहुँओर कीर्ति फैले।।

दोनों को प्यार के,
भरपूर पल मिलें।
पुष्प प्रेम के ही,
त्व-कुंज में खिलें।।

प्रवल राणा 'प्रवल' - ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos