गुड़िया सिंह - भोजपुर, आरा (बिहार)
भारत का यशोगान - कविता - गुड़िया सिंह
रविवार, अगस्त 15, 2021
आज इस देश
और इसके वीरो के
सम्मान में कुछ अल्फ़ाज़ लिखते है,
ऐ भारत की माटी!
हम तेरे रजकण को,
अपना प्रणाम लिखते है।
कितने ज़ुल्म सहे लोगों ने
कितनो ने ही,
अपनी जान गंवाई,
भारत के कई वीर सपूतों ने
अपने जीवन की बलि चढ़ाई।
हँसते-हँसते वो क़ुर्बान हो गए,
अमर उन वीरो के नाम हो गए,
आज हम उन्हीं
वीर शहीदों के
वीरता का गुणगान लिखते है,
ऐ भारत की पवित्र माटी
हम तेरे रजकण को
अपना प्रणाम लिखते है।
वो भी क्या लोग थे,
जो धरती को माता कहते थे,
इस देश की रक्षा में,
जीवन की आहुति देने को
तत्पर रहते थे,
आज हम उन समस्त
वीरो के चरणों में
अपना सलाम लिखते है,
ऐ भारत की पवित्र माटी!
हम तेरे रजकण को,
अपना प्रणाम लिखते है।
जहा राम-कृष्ण ने जन्म लिया,
है पावन वह स्थल यहाँ,
है चारो धाम के होते यहाँ दर्शन,
माँ गंगा, यमुना, सरस्वती का
बहता पवित्र जल यहाँ।
हम अपने इस देश का
तहे दिल से यशोगान लिखते है,
हम तेरे रजकण को,
अपना प्रणाम लिखते है।
जय हिंद! जय भारत! के
नारे के साथ ही
अपनी वाणी का
विराम लिखते है।
हम तेरे रजकण को
अपना प्रणाम लिखते है।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
आज़ादी की गाथा - कविता - चक्रवर्ती आयुष श्रीवास्तव
भारत है प्रेम का देश - कविता - विनय तिवारी
कारगिल हिल - कविता - महेश कुमार हरियाणवी
स्वतंत्रता दिवस पर कविताएँ | Independence Day Poems in Hindi
खुदीराम बोस - कविता - कमल पुरोहित 'अपरिचित'
स्वतंत्रता दिवस पर 10 लोकप्रिय शेर | 15 अगस्त के अवसर पर पढ़िए लोकप्रिय शायरों के देशभक्ति शेर
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर