लूट लिया इस पल को किसी ने - नज़्म - सुनील खेड़ीवाल 'सुराज'
रविवार, अप्रैल 26, 2026
लूट लिया, इस पल को किसी ने,
कोई हर पल, लुटाता रहा
अक्सर कल की चाह में, बशर,
अपना ये आज गँवाता रहा।
ना मिली, ना मिलेगी दौलत इतनी
कि आरज़ू, कम हो कभी
ख़र्च लिया ख़ुद पे, किसी ने इसे
कोई उम्र भर कमाता रहा।
यूँ तो जीवन, की कश्मकश में,
बैठा रूठ कर, है हर कोई
झुक कर किसी ने, बचाए रिश्तें
कोई उम्र भर, पछताता रहा।
ऐसे तो, हर किसी जीवन में,
सुर-ओ-साज, बिखरा है पड़ा
बाँध लिया समा, किसी ने यहाँ
बेबसी का गीत, कोई गाता रहा।
माना कि, सफ़र-ए-जिंदगानी,
मुश्किलों से लबालब, है हर पल
हँसकर काट लिया, किसी ने इसे
कोई ख़ुद को, बस रूलाता रहा।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

