हेमन्त कुमार शर्मा - कोना, नानकपुर (हरियाणा)
शिव का सार - कविता - हेमन्त कुमार शर्मा
शुक्रवार, मार्च 08, 2024
गहन क्लेश में सुख का आगार
योग से प्राप्य शिव का सार।
बृहद क्षेत्र में व्यापक आकाश सर,
कल्प दिए सरलता से संवत्सर।
निरंजन अरूप यद्यपि सर्वाधार।
ज्ञान दीप्त आचरण बनकर,
प्राण दीर्घ विवरण बनकर।
सर्वाकर उत्पत्तिकर्ता वह निराकार।
प्रण पर उपकार ही शिव का,
जीवन भी उपहार ही शिव का।
शिवमय शिव धुन गाकर शिवॐकार।
गहन क्लेश में सुख का आगार,
योग से प्राप्य शिव का सार।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर