इंद्र प्रसाद - लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
देश की माटी है चंदन - कविता - इन्द्र प्रसाद
गुरुवार, अक्टूबर 26, 2023
देश की माटी है चंदन।
करें हम बार बार वंदन॥
१
प्रकृति की अनुपम सुषमा यहाँ,
और षड् ऋतुएँ मिलती कहाँ।
यहीं हिमधारे पर्वतराज,
तपस्वी तप करते हैं जहाँ।
मायका सरिताओं का यहीं,
देख प्रमुदित होता है मन॥
२
यहीं पर आए नर तन धर,
देव गंधर्व दनुज किन्नर।
जगत के संरक्षण कर्ता,
चक्र धारण करते निज कर।
शेष की सेज क्षीरसागर,
विराजें श्री मननारायण॥
३
यहीं शारदा मातु के नाथ,
कमंडल कमल सुमिरनी हाथ।
कमल के आसन पर आसीन,
लिए वेदों को अपने साथ।
जगत ब्रह्मा कहता जिनको,
सृष्टि का करते हैं सिरजन॥
४
जटाओं में माँ गंगा धर,
विराजे मृगछाला तन पर।
यही बसते शिव कैलाशी,
जहांँ गूंँजे बम-बम हर-हर।
लिए कर में त्रिशूल डमरू,
करें भस्माभिषेक नर्तन॥
५
यहीं हरिचंद हुए दानी,
स्वप्न में दे दी रजधानी।
बिके नारी, सुत औ' ख़ुद भी,
सत्य पर नहीं फिरा पानी।
जगत में जिनका यश अनुपम,
भरेगा निज मन में जन-जन॥
६
अधम था लंकापति रावण,
किया वन से जानकी हरण।
लिए धनुसायक पुरुषोत्तम,
किया वध रावण, जीता रण।
यहीं है पावन अवध पुरी,
जहाँ जन्मे दशरथ नंदन॥
७
यहीं वृंदावन गोकुल धाम,
जहाँ अवतरित हुए घनश्याम।
रचाया रास जमुन तट पर,
बजाई बंशी धुन अभिराम।
सुनाई गीता रण मध्ये,
जिसे सुन मन त्यागे क्रंदन॥
८
यहीं थे वाल्मीकि कवि व्यास,
माघ, भवभूती, कालीदास।
चंदबरदाई, ख़ुसरो अमीर,
कबीरा, सूरा, तुलसीदास।
बिहारी लाल, घनानंद, देव,
निराला, अज्ञेय, त्रिलोचन॥
९
धरा यह रत्नों की आकर,
धन्य हम जन्म यहाँ पाकर।
धरा को आलोकित करने,
जले हम ही दीपक बनकर।
यहीं पर प्रथम किरण लेकर,
भानु चढ़ आता निज स्यंदन॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
आज़ादी हमको मिली - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
महाक्रांति का बिगुल बजाकर - गीत - उमेश यादव | देशभक्ति हिंदी गीत
आज़ादी का त्यौहार - बाल कविता - सूर्य प्रकाश शर्मा | स्वतंत्रता दिवस पर बाल कविता
आज़ादी की गाथा - कविता - चक्रवर्ती आयुष श्रीवास्तव
भारत है प्रेम का देश - कविता - विनय तिवारी
कारगिल हिल - कविता - महेश कुमार हरियाणवी
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर