देवेश द्विवेदी 'देवेश' - लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
तिरंगा - कविता - देवेश द्विवेदी 'देवेश'
बुधवार, जनवरी 25, 2023
सीमा से आती देश की पुकार तिरंगा,
है हिन्द के ऐश्वर्य की जयकार तिरंगा।
होली, दीवाली, ईद का त्योहार तिरंगा,
सैनिक के लिए देश का उपहार तिरंगा।
जय हिन्द, वन्देमातरम् यशगान तिरंगा,
है देशहित में फ़र्ज़ का आह्वान तिरंगा।
हर एक की हरकत पे है ये आँख लगाए,
सीमा पे सीना तान सावधान तिरंगा।
वीरों की तो है आन-बान-शान तिरंगा,
गर हों शहीद तन पे हो अरमान तिरंगा।
मतलब नहीं है देश के भूगोल से उन्हें,
उनके लिए है पूरा हिन्दुस्तान तिरंगा।
जब तक धरा पे है यह पतित पावनी गंगा,
जब तक है बच्चा-बच्चा देश भक्ति में रंगा।
जब तक रहेंगे चाँद-सितारे ये गगन में,
तब तक रहेगा ऊँचा विजयी विश्व तिरंगा।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
नवभारत - कविता - नंदनी खरे 'प्रियतमा'
जय जय हो भारत माता - गीत - सुशील कुमार
हमें मिली आज़ादी थी - कविता - अनुज
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ | Deshbhakti Poems In Hindi
आज़ादी हमको मिली - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
महाक्रांति का बिगुल बजाकर - गीत - उमेश यादव | देशभक्ति हिंदी गीत
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर