राघवेन्द्र सिंह - लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
भारत का गौरव: डॉ॰ ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम - कविता - राघवेंद्र सिंह
शनिवार, अक्टूबर 15, 2022
एक राष्ट्र ऋषि, कर्तव्य निष्ठ,
था दिनकर सा वह दीप्तिमान।
धन्य हुई वह भारत धरणी,
अद्भुत प्रतिभा थे कान्तिवान।
था श्याम वर्ण और शांति दूत,
इस निशा हेतु खद्योत बना।
व्यक्तित्व बना है अमरगान,
वह हिन्द देश की ज्योत बना।
निकला भारत से महादूत,
था विश्व पटल भी नतमस्तक।
उड़ने की चाह थी उड़ा वहीं,
व्योम के तल पर दी दस्तक।
था ज्ञान का वह ही एक उदधि,
वाणी में उनकी थी संसृति।
था संत पुरुष वह व्योम नक्षत्र,
बसती उनमें थी पूर्ण संस्कृति।
थे युवा जगत के चक्रपाणि,
भरते थे नव चेतन निःस्वार्थ।
दे गए दिशा विज्ञान का रथ,
बन चलना होगा हमें पार्थ।
मिसाइलमैन और एक शिक्षक,
भारत का गौरव भारत रत्न।
जो दिखा गए वो राह प्रबल,
पग रखना होगा कर प्रयत्न।
धन्य हुआ वह धनुषकोडी,
और धन्य हुई भारत भूमि।
था कलाविद वह सहज पुरुष,
थी भारत उसकी कर्मभूमि।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
विषय
सम्बंधित रचनाएँ
सच्चे सपूत - कविता - सुषमा दीक्षित शुक्ला
सलाम मिसाइल मैन अब्दुल कलाम - कविता - सुनीता रानी राठौर
सोने के पिंजरे इन्हें रास न आते हैं - कविता - रजनी साहू 'सुधा'
फिर फिर जीवन - कविता - रोहित सैनी
संघर्ष का सूर्योदय - कविता - सुशील शर्मा | मज़दूर दिवस पर कविता
स्वयं के भीतर शिव को खोजूँ - कविता - चक्रवर्ती आयुष श्रीवास्तव
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर