गणेश भारद्वाज - कठुआ (जम्मू व कश्मीर)
जो देता है वो दाता है - कविता - गणेश भारद्वाज
गुरुवार, अप्रैल 07, 2022
मन के बाहर भीड़ बड़ी है,
सन्नाटा अंदर पसरा है।
मन भीतर का दीप बुझाकर,
क्यों मानव चुनता कचरा है?
दर-दर जाकर जिसको खोजे,
मन भीतर आन समाया है।
खोजा होता पल में मिलता,
कब मन का दीप जलाया है?
मन का मंदिर खाली कमरा,
बाहर क्या लेने जाता है?
चित सोया है तन जागा है,
यह कैसा इनका नाता है।
गंगा बहती भीतर तेरे,
नलकूप चलाने जाता है।
पुष्प खिले हैं आँगन तेरे,
क्यों कानन में फिर जाता है?
मैं, मेरा के चक्कर पड़कर,
क्यों हीरा जन्म गँवाता है।
क्या है जग में मेरा तेरा?
जो देता है वो दाता है।
ख़ुद को ढूँढ़े तो मैं जानू,
सुधि औरो की झट लाता है।
पाप बसा है मन के भीतर,
तू तन को धोते जाता है।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
कौन है कृष्ण? - लेख - सिद्धार्थ 'सोहम'
श्री कृष्ण जन्माष्टमी: जीवन में गुणों को धारण करने का पर्व - लेख - आर॰ सी॰ यादव
कृष्ण होना आसान नहीं किंतु नामुमकिन भी नहीं - लेख - सुनीता भट्ट पैन्यूली
विषय, विचार और कामनाओं से मुक्ति ही स्वतंत्रता है - लेख - आर॰ सी॰ यादव
जीने की परिभाषा सीखो - गीत - शिव शरण सिंह चौहान 'अंशुमाली'
एक क़दम अध्यात्म की ओर - लेख - लक्ष्मी सिंह
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर