अंकुर सिंह - चंदवक, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
जन्म सफल हो जाएगा - कविता - अंकुर सिंह
सोमवार, जनवरी 10, 2022
मिला मानव जीवन सबको,
नेक कर्म में सभी लगाएँ।
त्याग मोह माया, द्वेष भाव,
प्रभु भक्ति में रम जाएँ।।
मंदिर मस्जिद या गुरुद्वारा,
निज धर्म सभी को प्यारा।
मातृ पिता हैं प्रभु समान,
इनकी सेवा धर्म हमारा।।
पंचतत्व से बना निज काया,
चौरासी लाख बाद पाया।
इसे प्रभु भक्ति में रमा कर,
दूर करें अवगुण की छाया।।
भले जुटा ले काग़ज़ के धन,
पर छोड़ सभी को जाना है।
मिला भाग्य से मानव तन,
इसे प्रभु भक्ति में लगाना हैं।।
काम, क्रोध और मद, लोभ,
ये सब वैतरणी के अवरोध।
दूर यदि इनसे रह पाएँगे,
तो जीवन सफल कर पाएँगे।।
कम रहा यदि धन और दौलत,
कमा इसे फिर लिया जाएगा।
पर लग गया प्रभु का चस्का,
तो जन्म सफल हो जाएगा।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
कृष्ण होना आसान नहीं किंतु नामुमकिन भी नहीं - लेख - सुनीता भट्ट पैन्यूली
विषय, विचार और कामनाओं से मुक्ति ही स्वतंत्रता है - लेख - आर॰ सी॰ यादव
जीने की परिभाषा सीखो - गीत - शिव शरण सिंह चौहान 'अंशुमाली'
नशा मुक्ति - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
चलो दोस्ती कर लें - कविता - निर्मल कुमार गुप्ता
अभिमत - कविता - राजेश राजभर
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर