गणेश भारद्वाज - कठुआ (जम्मू व कश्मीर)
खोटा कवि हूँ मैं - कविता - गणेश भारद्वाज
बुधवार, दिसंबर 15, 2021
मैं कोई फ़नकार नहीं हूँ,
औरों की सरकार नहीं हूँ।
लिख देता हूँ मन की पीड़ा
बेदर्द कलमकार नहीं हूँ।
पन्ने और सजाते होंगे,
कलमी हार बनाते होंगे।
मैं मन की वेदन लिखता हूँ,
वे धन मान बढ़ाते होंगे।
जो तोड़ मरोड़ बनाते हैं,
वे शानो-शौकत पाते हैं।
मैं झुग्गी-झोंपड़ रहता हूँ,
वे पल में महल बनाते हैं।
औरों के भाव चुराते हैं,
काव्यसर्जक बन जाते हैं।
मैं धूल सना ही रहता हूँ,
वे नील गगन चढ़ जाते हैं।
धूल सना खोटा कवि हूँ मेैं,
पर जनमानस की छवि हूँ मैं।
वे सब होंगे चाँद जगत के,
पर अपने मन का रवि हूँ मैं।
मेरी उनसे होड़ नहीं है,
अंधी मेरी दौड़ नहीं है।
वे मालिक हैं उन सपनों के,
जिनसे मेरा जोड़ नहीं है।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
दिनकर-स्मृति - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' पर दोहे
मैथलीशरण गुप्त: एक योद्धा - आलेख - डॉ॰ अर्चना मिश्रा
कवि क्या है? - कविता - ईशांत त्रिपाठी
कवि! तुम क्यों कविता करते हो? - गीत - गिरेन्द्र सिंह भदौरिया 'प्राण'
मैं नहीं कवि जो लिखता हूँ - कविता - लखन अधिकारी
मैंने तो कभी लिखा ही नहीं - कविता - मयंक द्विवेदी
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर