सुषमा दीक्षित शुक्ला - राजाजीपुरम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
वृद्ध जनों की करो हिफ़ाज़त - कविता - सुषमा दीक्षित शुक्ला
सोमवार, अक्टूबर 04, 2021
धरती और गगन के जैसे,
वृद्ध जनों के साए हैं।
इन बूढ़े वृक्षों की हम सब,
पल्लव नवल लताएँ हैं।
इनके दिल से सदा निकलती,
लाखों लाख दुआएँ हैं।
इन पावन रिश्तों के कारण,
हम धरणी पर आए हैं।
आज नहीं तो कल हम सबको,
इक बुज़ुर्ग हो जाना है।
धर्म छोड़कर सब छूटेगा,
क्या खोना क्या पाना है।
करो हिफ़ाज़त वृद्धजनों की,
यही बन्दग़ी, दान, धरम।
इनका हृदय दुखाया तुमने,
तो हैं सारे व्यर्थ करम।
धरती और गगन के जैसे,
वृद्ध जनों के साए हैं।
इन बूढ़े वृक्षों की हम सब,
पल्लव नवल लताएँ हैं।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
मुखाग्नि - कहानी - डॉ॰ वीरेन्द्र कुमार भारद्वाज
मैं वृक्ष वृद्ध हो चला - कविता - राम प्रसाद आर्य
बरगद और बुज़ुर्ग तुल्य जगत - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
वृद्ध जनों की करो हिफ़ाज़त - कविता - सुषमा दीक्षित शुक्ला
बरगद और बुजुर्ग तुल्य जग - गीत - डॉ. राम कुमार झा 'निकुंज'
सामान - कविता - अरुण ठाकर "ज़िन्दगी"
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर