आदेश आर्य 'बसन्त' - पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)
छूकर मैंने तुझको - कविता - आदेश आर्य 'बसन्त'
सोमवार, अक्टूबर 18, 2021
मेरा तुझको छूना
अपने नयनों से,
कोई ग़लती तो नहीं कर दी मैंने।
नेत्र नील विशाल
जलधि सम
देखूँ आँखें, नम तो नहीं कर दी मैंने।
तेरा मुझको बाहों में भर लेना,
स्वपन प्रभा के,
अनमोल छड़ों की हामी तो नहीं भर दी मैंने।
छूकर तेरा बदन सुकोमल,
जैसे गगन को घेरे बादल
धवल मेघ की महिमा,
कहीं धूमिल तो नहीं कर दी मैंने।
तेरे अधरों की लाली,
जैसे कमल खिला हो पनघट पर,
अपने अधरो से चुनकर,
बो लाली मलिन तो नहीं कर दी मैंने।
ब्रह्म कमल के कोपल जैसे
तेरे अधर,
सुधारस में डूबे।
गोल कपोल, बदन सरस तुम्हारा
जैसे मंदाकिनी की,
लज्जा भंग तो नहीं कर दी मैंने।
शीश जटा
कटि तलक प्रसारित।
शेषनाग ज्यों सागर तल तक,
अनंग संकरी कटि तुम्हारी।
कान्हा के हाथों की मुरली की,
धुन मद्धिम तो नहीं कर दी मैंने।
छूकर मैंने तुझको गंगा की
पवित्रता खंडित तो नहीं कर दी मैंने।
कोई ग़लती तो नही कर दी मैंने।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
जा रही हूँ छोड़ उपवन - कविता - श्वेता चौहान 'समेकन'
सोने के पिंजरे इन्हें रास न आते हैं - कविता - रजनी साहू 'सुधा'
फिर फिर जीवन - कविता - रोहित सैनी
संघर्ष का सूर्योदय - कविता - सुशील शर्मा | मज़दूर दिवस पर कविता
स्वयं के भीतर शिव को खोजूँ - कविता - चक्रवर्ती आयुष श्रीवास्तव
फिर से नवसृजित होना - कविता - कमला वेदी
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर