बृज उमराव - कानपुर (उत्तर प्रदेश)
गुरु - कविता - बृज उमराव
शनिवार, जुलाई 24, 2021
बिन गुरु बहे न ज्ञान की गंगा,
बिन गुरु जग अंधियारा।
ज्यों बिन दीपक घना अँधेरा,
अंधाकुप्प जग सारा।।
गुरु की खोज मे जग जग भटके,
मिले नहीं गुरु ज्ञानी।
स्वच्छ चित्त मन सुन्दर गुन गन,
मन न रहे अभिमानी।।
गुरु गोविंद की तुलना करते,
कह गए दास कबीरा।
राह बताई गुरु ने प्रभु की,
तुम ही जग के हीरा।।
करें निरन्तर गुरु गुन सुमिरन,
न्यारी राह निकाली।
छाया में गुरुदीन कृपा की,
पाई राह निराली।।
गुरु की महिमा का वखान,
हम कैसे कर पाएँ।
सागर से अंजुरी भर जल ले,
अपनी प्यास बुझाएँ।।
गुरु है ज्ञान गुणों का सागर,
गुरु से बड़ा न कोय।
गुरु की महिमा के वर्णन में,
अक्षर भी कम होय।।
ज्यों मांटी के लोंदे से,
कुम्हार पात्र बनाता।
गुरु की छाया में शिष्य एक,
विद्वान भीरु बन जाता।।
गुरु महिमा कितनी हम गाएँ,
नहीं है कोई सीमा।
चहुँदिश फैले ज्ञान रश्मियाँ,
गर्वित होवे गरिमा।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
गुरु ऋण मुझ पर है - कविता - रविंद्र दुबे 'बाबु'
गुरु सृष्टि का वरदान - कविता - डॉ॰ रोहित श्रीवास्तव 'सृजन'
कुंभकार : अध्यापक - कविता - सतीश शर्मा 'सृजन' | शिक्षक दिवस पर कविता
गुरु - कविता - अर्चना मिश्रा
शिक्षक गढ़ता नव परिवेश - कविता - द्रौपदी साहू
डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन - कविता - राघवेंद्र सिंह | शिक्षक दिवस विशेष कविता
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर