मयंक कर्दम - मेरठ (उत्तर प्रदेश)
मन ही मन में - कविता - मयंक कर्दम
मंगलवार, नवंबर 10, 2020
एक परिंदा उडता है मन में,
साँसों से परे,
जिस्म से दूर,
घर से दूर,
ख्वाब सा बुनता है।
एक परिंदों का जाल,
मन ही मन में,
इधर-उधर शोर मचायें,
डोलता न घर बतायें।
एक सवाल तो पुछो
कोई?
क्या चाहता है वो,
क्यों भहकता है वो,
क्यों चहकता है वो,
अब क्या कहेगा कोई,
शायद सब गुलाम है उसके।
एक सुबह की कोशिश में,
भर-पूर देख, सकूँ जब।
तो फ़क़स में पकड़ लूँगा उसे,
ओर पहले पूछूँगा,
तू वो ही है ना।
मन ही मन में,
इधर-उधर शोर मचायें,
डोलता न घर बताये।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर