डॉ. अवधेश कुमार अवध - गुवाहाटी (असम)
अदला बदली - कविता - डॉ. अवधेश कुमार अवध
शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2020
सुबह जगाने आता सूरज,
शाम सुलाने आता चंदा।
गर अदला-बदली हो जाए,
झूम - झूमकर गाए बंदा।।
पता नहीं सूरज को निश दिन,
इतनी सुबह जगाता कौन?
दिन भर गायब रहता चंदा,
ठीक शाम को लाता कौन?
कोई पता बता दे उसका,
जो इनको ड्यूटी देता है।
क्या ये नहीं बगावत करते?
या तो वो क्रूर विजेता है?
थोड़ा मिलते अधिक बिछड़ते,
अजब गजब जीवन के चक्के।
एक बात लेकिन सच्ची है,
दोनों हैं ड्यूटी के पक्के।।
दोनों की अपनी ड्यूटी है,
दोनों के हैं अपने काम।
हम भी इनके साथ रहेंगे,
अवध हमेशा आठों याम।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
प्रकृति प्रेम गमलों में सीमित - कविता - ओम प्रकाश श्रीवास्तव
मैं मौन हो गया - कविता - इमरान खान
चाँद पर पहुँचा भारत - कविता - डॉ॰ सहाना प्रसाद
चन्द्रयान है चाँद पर - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
हम चाँद को छूने आए हैं - कविता - अनूप अंबर
बादलों में प्रिय चाँद छिपा है - कविता - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर