हिमांशु चतुर्वेदी 'मृदुल' - कोरबा (छत्तीसगढ़)
हूँ लाल इस माटी का - गीत - हिमांशु चतुर्वेदी 'मृदुल'
रविवार, जनवरी 26, 2025
मातृभूमि की ख़ातिर, हाँ कुछ भी कर जाऊँगा।
रहा अब तक था बेनामी, शान वतन की बढ़ाऊँगा।
बनके काल रिपुदल का, पताका तिरंगा फहराऊँगा।
हूँ लाल इस माटी का, हाँ माटी का क़र्ज़ चुकाऊँगा॥
जला के अचल दीप शौर्य का, हरपल मुस्काऊँगा।
हैं देह वज्र, प्रण अटल, ना ख़ुदको रोक पाऊँगा।
बहुत हुई हस्ती मेरी, अब काम वतन के आऊँगा।
हूँ लाल इस माटी का, हाँ माटी का क़र्ज़ चुकाऊँगा॥
ऐ वतन की सौंधी-सी मिट्टी, गुणगान तेरा ही गाऊँगा।
हुँकार लगा के समर यज्ञ में, आहुति देता जाऊँगा।
सुन हिंद की ऐ ज़मीं, मैं कहीं गया नहीं, मैं कहाँ जाऊँगा।
हूँ लाल इस माटी का, हाँ माटी का क़र्ज़ चुकाऊँगा॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
कारगिल हिल - कविता - महेश कुमार हरियाणवी
स्वतंत्रता दिवस पर कविताएँ | Independence Day Poems in Hindi
खुदीराम बोस - कविता - कमल पुरोहित 'अपरिचित'
स्वतंत्रता दिवस पर 10 लोकप्रिय शेर | 15 अगस्त के अवसर पर पढ़िए लोकप्रिय शायरों के देशभक्ति शेर
देश की पुकार - कविता - आनंद त्रिपाठी 'आतुर'
आज़ादी का ये उपहार - कविता - राज कुमार कौंडल | स्वतंत्रता दिवस पर कविता
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर