ओम प्रकाश श्रीवास्तव - कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
युवा दिवस - दोहा छंद - ओम प्रकाश श्रीवास्तव
रविवार, जनवरी 12, 2025
युवा दिवस है मन रहा, हिन्द देश में आज।
संत विवेकानंद का, जन्मदिवस मय साज॥
गर्व सन्त पर कर रहे, भारतवासी आज।
इसी सन्त ने हिन्द की, रखी शिकागो लाज॥
भाषण देने के लिए, खड़ा हुआ जब सन्त।
सदन सकल अचरज बढ़ा, कौन खड़ा गुणवंत॥
शांत भाव के संत ने, करके सदन प्रणाम।
शुरू किया व्याख्यान जब, बैठे सब दिल थाम॥
बोला अतिशय गर्व से, मुझे हिन्द पर गर्व।
वेद ज्ञान भारत दिया, लभते जिससे सर्व॥
अंक गणित के ज्ञान का, दाता भारत देश।
सकल देश जिसको समझ, रचें श्रेष्ठ परिवेश॥
विश्व गुरू है हिन्द मम, रखें सभी जन ध्यान।
सोच यथोचित रख हृदय, करें सदा सम्मान॥
महिमा भारत देश की, संभव नहीं बखान।
प्रेम धर्म संगम यही, शोभित सकल विधान॥
जन्मदिवस उस सन्त का, सभी मनाएँ आज।
विनती करता ओम कवि, रखें हिन्द की लाज॥
पढ़ें लिखें इतिहास को, खोजें उत्तम ज्ञान।
बोलें अतिशय गर्व से, भारत देश महान॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
विषय
सम्बंधित रचनाएँ
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर