परिभाषा नारी कठिन - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
रविवार, मई 12, 2024
परिभाषा नारी कठिन, महिमा कठिन बखान।
हे अम्बा धरणी जयतु, कठिन मातु सम्मान॥
लज्जा श्रद्धा मातृका, ममतांचल संसार।
क्षमा दया करुणा हृदय, मातृशक्ति उपहार॥
नार्य जगत यथार्थता, है दुनियाँ अनजान।
थके व्यास लेखन समय, गणपति करे बखान॥
परिवर्तन जीवन जगत, समय चक्र बलवान।
किन्तु अम्ब ममता हृदय, अक्षय अगम समान॥
संवेदन नारी प्रकृति, सहनशीलता नाम।
नवधा शक्ति मातु की, वात्सल्य सुखधाम॥
काली लक्ष्मी शारदे, त्रिविध शक्ति अवतार।
सुता स्वसा सहधर्मिणी, स्नेह क्षीर रसधार॥
समता मय माँ की प्रकृति, जो भी हो सन्तान।
प्रेमांचल वात्सल्यता, नारी विधि वरदान॥
माँ की ममता छाँव बन, दे शीतल सुख चैन।
तनिक घाव भी पूत को, अश्क बहाती नैन॥
प्रेम सिन्धु माँ हृदय तल, भाव सरित जल मेल।
क़ुर्बानी दे ज़िंदगी, सन्तति करती खेल॥
लज्जा श्रद्धा पूजिता, जीवन जग आधार।
समता ममता निर्मला, सदाचार माँ सार॥
सुगम नहीं माँ ज़िंदगी, बहु बाधा संघर्ष।
संयम धीरज आत्मबल, दे ममता उत्कर्ष॥
कलाकार सर्जक जगत, महिमा अपरंपार।
सुख वैभव सुष्मित धरा, मातृ सृष्टि उपहार॥
नारी अनुपम सर्जना, है संवेदनशील।
सहनशील हर आपदा, निर्मल नभ सम नील॥
पालक पोषक धारिका, सम्वाहक सन्तान।
मानसरोवर प्रेम जल, अवगाहन सुत शान॥
समता ममता अम्बिका, प्रेम सुधा मधुशाल।
कठिन मातु हिय वर्णना, लेखन कवि बदहाल॥
माँ तुझको सादर नमन, तू करुणा रस धार।
यादों माँ गुलज़ार माँ, थी सन्तति शृंगार॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
निराकार साकार प्रभु - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
नया साल हो मांगलिक - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
अटल बिहारी वाजपेयी - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
सीता - मत्तगयंद सवैया छंद - सुशील कुमार
मायूस - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
पूजन छठ रवि अर्चना - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | छठ पूजा पर दोहे
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर