डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' - नई दिल्ली
शिव ही सत्य है - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
बुधवार, जुलाई 12, 2023
दुनियाँ शिव ही सत्य है, महिमा अपरंपार।
अन्तर्मन विश्वास से, हों प्रसन्न ओंकार॥
सदा अजन्मा चिरन्तन, बाघम्बर वागीश।
भक्ति प्रेममय शिव चरण, अर्पित रावण शीश॥
महादेव शिव सत्य है, परमब्रह्म परमेश।
नंदीश्वर शंकर प्रभो, डमरूडर कैलाश॥
हर हर भोलेनाथ शिव, करुणामय संसार।
त्रिपुरारी गिरिजारमण, शेषनाग गलहार॥
शिव शंकर बम बम हरे, शूलपाणि विकराल।
महाकाल गौरीरमण, मंगलेश शशिभाल॥
द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव, विद्यमान चहुँ देश।
लिंगराज हरि हर स्वयं, उमानाथ भुवनेश॥
विल्वपत्र पूजन प्रभो, पुष्पमाल गिरिजेश।
फूल धतूरा मुदित शिव, नीलकण्ठ करुणेश॥
पूजन वंदन साधना, उमारमण शिवधाम।
शंभु जटाधर कृपा से, दुनियाँ हो सुखधाम॥
भज रे मन सावन शिवम, कालीनाथ उमेश।
लोकनाथ सर्वेश प्रभु, गौरी नाथ महेश॥
सब पर हो शिव की कृपा, रोग मुक्त हों भक्त।
त्रिविध ताप का नाश हो, हो शिव में अनुरक्त॥
पावन सावन सुखद हो, बारिश जग कल्याण।
बरसे जग शिव की कृपा, आतंकी से त्राण॥
बम बम भोले नाथ शिव, हरो विपद तूफ़ान।
काँवर गंगा जल भरे, अर्पित शिव जल दान॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
रच दे पौरुष राष्ट्र हित - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
नव हिन्दी नव सर्जना - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | हिंदी दिवस पर दोहे
रक्षा बन्धन या राखी - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | रक्षाबंधन पर दोहे
युवा आह्वान गीत - ताटंक छंद - अभिषेक श्रीवास्तव 'शिवा'
आज़ादी हमको मिली - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
मेघ, सावन और ईश्वर - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | सावन पर दोहे
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर