हनुमान प्रसाद वैष्णव 'अनाड़ी' - सवाई माधोपुर (राजस्थान)
वृक्ष महिमा - दोहा छंद - हनुमान प्रसाद वैष्णव 'अनाड़ी'
मंगलवार, अगस्त 16, 2022
धरती को दुख दे रहे, धूल,धुआ अरु शोर।
इनसे लड़ना हो सुलभ, वृक्ष लगे चहु ओर॥
विटप औषधी दे रहे, रोके रेगिस्तान।
तरुवर मीत वसुन्धरा, कलियुग का भगवान॥
शीतल ठण्डी छाँव से, करें शान्ति संचार।
मनोभाव सात्विक सदा, तरुवर तारणहार॥
कोटि लाभ कानन फले, महिमा विपिन अनन्त।
बिनु अरण्य जीवन नरक, होगा दुखमय अन्त॥
पाप किया तरु काट के, वृक्ष लगाया पुण्य।
विटप लगे लाखों मिले, वृक्ष कटे तो शुन्य॥
नीर सम्पदा वनन की, वन जल के भण्डार।
वन से ही आनन्द चहु, वन बिनु बंटाधार॥
अचला की आभा विटप, विटप धरा शृंगार,
बिरवा वसुधा प्राण भी, जीवन का आधार॥
वनमय जीवन मनन वन, सुखानन्द घन घोर।
मन्द मन्द मारुत बहे, खग कलरव चहु ओर॥
अगम कतारे रोकती, पवन प्रवाह अपार।
आँधी अन्धड़ शान्त कर, विटप करे उपकार॥
प्राणपवन भण्डार ये, जीव जगत आधार।
जीवन पर सबसे बड़ा, शाखी का उपकार॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
उचित सम्मान - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
रच दे पौरुष राष्ट्र हित - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
नव हिन्दी नव सर्जना - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | हिंदी दिवस पर दोहे
रक्षा बन्धन या राखी - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | रक्षाबंधन पर दोहे
आज़ादी हमको मिली - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
मेघ, सावन और ईश्वर - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | सावन पर दोहे
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर