भगवत पटेल 'मुल्क मंजरी' - जालौन (उत्तर प्रदेश)
झूमा बादल नाची मोर - गीत - भगवत पटेल 'मुल्क मंजरी'
मंगलवार, अगस्त 03, 2021
मेंढ़क और गिलहरी नाचें,
गौरैया गीत सुनाए।
चहुँदिश हरियाली चमक रही,
कोयल गाना गाए।।
कौआ झूम कर नाच रहा,
मछली जल में करत किलोर।
झूमा बादल नाची मोर, छाई काली घटा घनघोर।।
सूख रही थी नदी सारी,
वृक्षारोपण भी रूका हुआ।
तालाबों में नहीं था पानी,
सूखा चहुँदिश पड़ा हुआ।।
पेड़ से झाँके सोन चिरैया
प्यासे घूम रहे थे ढोर।
झूमा बादल नाची मोर, छाई काली घटा घनघोर।।
बादल रिमझिम करै फुहार,
सुन ली उसने मेरी गुहार।
झूम झूम कर गरज रहा,
रिमझिम रिमझिम बरस रहा।।
अम्बर बरसे धरती भीजे,
खेत खलिहान की हो गई भोर।
झूमा बादल नाची मोर, छाई काली घटा घनघोर।।
कहें 'मंजरी' सुन लो भाई,
जा बारिश ने ख़ूब बनाई।
नन्हे बच्चे झूम रहे,
उछल उछल कर कूद रहे।।
जम कर बरसे काले बदरा
मिल ना पाए कोई छोर।
झूमा बादल नाची मोर, छाई काली घटा घनघोर।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
घुमड़-घुमड़ घनघोर घटा छाए रही - मनहरण घनाक्षरी छंद - राहुल राज
मेघ, सावन और ईश्वर - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | सावन पर दोहे
मेघ और मनुज - कविता - कुमार प्रिंस रस्तोगी
सावन के आँगन में मेघा घिर आए रे - गीत - श्याम सुन्दर अग्रवाल
बरसे बादल - कविता - हेमन्त कुमार शर्मा
लो आ गया सावन - कविता - रमाकान्त चौधरी
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर