ममता शर्मा "अंचल" - अलवर (राजस्थान)
मीठा संवाद किया - ग़ज़ल - ममता शर्मा "अंचल"
शुक्रवार, मई 14, 2021
फिर फिर भूले फिर फिर हमको याद किया।
कड़वा कभी कभी मीठा संवाद किया।
जैसे थे हम आज तलक वैसे ही हैं,
हम कैसे कह दें तुमने बर्बाद किया।
यह अंदाज़ तुम्हारा प्यारा लगता है,
खूब मिटाकर बार बार आबाद किया।
जब जी चाहा क़ैद किया तब तब दिल में,
रूठ गए तो इक पल में आज़ाद किया।
दिखा हमारी सूरत में शागिर्द कभी,
कितनी बार हमें फिर से उस्ताद किया।
कभी हमारी बात तुम्हें आदेश लगी,
कभी हमारे शब्दों को फ़रियाद किया।
मौज हुई तो झट से अनबन भी करली,
और कभी इक पल में दूर विवाद किया।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
जो सच सबको बताना चाहता हूँ - ग़ज़ल - अरशद रसूल बदायूनी
सिर्फ़ मरते हैं यहाँ हिन्दू, मुसलमाँ या दलित - ग़ज़ल - सूर्य प्रकाश शर्मा 'सूर्या'
सीने से जो लगाता था तस्वीर क्या हुई - ग़ज़ल - ममता गुप्ता 'नाज'
मौसम है हर साल बदलते रहता है - ग़ज़ल - हरीश पटेल 'हर'
मार डालेंगी हमें उनकी यही अठखेलियाँ - ग़ज़ल - सैय्यद शारिक़ 'अक्स'
कैसे आवाज़ हमारी वो दबा सकते हैं - ग़ज़ल - अरशद रसूल
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर