दीपक कुमार पंकज - मुजफ्फरपुर (बिहार)
वन्दना - गीत - दीपक कुमार पंकज
शुक्रवार, मार्च 26, 2021
नव सी नवशीलता सा
एक भव्य उपहार दे।
हे प्रभु! हे प्रभु!
एक सुंदर सा विचार दें।।
शांति और सुख से हो
निर्मित यह धरा,
उच्च कोटि सी मनसा
और उल्लासित संसार दे।
हे प्रभु! हे प्रभु!
एक सुंदर सा विचार दें।।
सम खंडो में विभाजित
एक पंचमुखी दीप जले,
झूठ और अत्याचार का
ना कभी व्यापार हो।
कलयुग सी इस संसार में,
स्वयं से स्वयं का आभार दे।
हे प्रभु! हे प्रभु!
एक सुंदर सा विचार दें।।
पुरुषों के सामर्थ्य में
सहनशक्ति बारम्बार दे,
हूँ तेरे भक्ति में खड़ा अडिग मैं
मुझे तू एक बार पुकार दे।
हे प्रभु! हे प्रभु!
एक सुंदर सा विचार दें।।
एक निवाले के बिना
ना कोई मौत के भेंट चढ़ें,
अन्न के अल्प दानों से
परिपूर्ण एक आहार दें।
हे प्रभु! हे प्रभु!
एक सुंदर सा विचार दें।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
सरस्वती वंदना - दोहा छंद - सुशील शर्मा
यह कुंभ यह स्वाभिमान है - कविता - राजू वर्मा
पूजन छठ रवि अर्चना - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | छठ पूजा पर दोहे
हे धन लक्ष्मी मेरे घर आओ - कविता - रजनीश तिवारी 'अनपढ़ माशूक़'
मेरी विनती सुन माँ अम्बा - गीत - रजनीश तिवारी 'अनपढ़ माशूक़'
हे सिद्धिविनायक - कविता - रजनीश तिवारी 'अनपढ़ माशूक़'
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर