डॉ. राम कुमार झा "निकुंज" - नई दिल्ली
जीवन जल सम बुलबुला - दोहा छंद - डॉ. राम कुमार झा "निकुंज"
सोमवार, दिसंबर 28, 2020
जीवन जल सम बुलबुला, बस पलभर उत्थान।
त्याग शील गुण कर्म यश, बिन परहित अवसान।।१।।
कहाँ सन्त निश्छल मना, त्याग शील गुण धाम।
मिथ्या छल बल पैरबी, सत्ता सुख अविराम।।२।।
यायावर जीवन समझ, अनुपम विधि वरदान।
परमारथ सत्कार्य में, देश भक्ति यश मान।।३।।
देश प्रेम सेवा सदा, जीवन हो अरमान।
शान्ति खुशी जन मन वतन, करो स्वयं अवदान।।४।।
जले दीप मुस्कान जग, जन गण मन कल्याण।
शिक्षा हो सब जन सुलभ, रोग शोक जन त्राण।।५।।
सत्य न्याय पथ नित कठिन, दुर्गम पर आनंद।
पौरुष बल चढ़ धीर रथ, सिद्धि सुमन मकरन्द।।६।।
नव प्रभात नव पथ किरण, नित प्रेरक सत्काम।
नव आशा नव चेतना, बढ़ें प्रगति अविराम।।७।।
जन्म मरण शाश्वत नियम, गमनागम जग रीति।
परमारथ सेवा वतन, कर जीओ मधु प्रीति।।८।।
सुयश सुपथ सत्कार्य जग, साथी बस देहान्त।
धन बल रिश्ते सब यहीं, छूटे जीवन शान्त।।९।।
कवि निकुंज दोहावली, दे जीवन उपहार।
क्षमा दया परमार्थ यश, अभ्युदय संसार।।१०।।
धन वैभव पद बुलबुला, पल उत्तुंग तरंग।
गिरे मिले फिर सलिल में, जीवनान्त बिन संग।।११।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
सम्बंधित रचनाएँ
रक्षा बन्धन या राखी - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | रक्षाबंधन पर दोहे
आज़ादी हमको मिली - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
मेघ, सावन और ईश्वर - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज' | सावन पर दोहे
पुण्य भाग्य आगम अतिथि - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
सुनो तनिक राधा सखी - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
सावन की बरसात - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर