ऐसी करनी कीजिए - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
ऐसी करनी कीजिए, ख़ुद पर होगी नाज़।
गौरवमय पौरुष बने, मिले सफलता ताज़।।
ऐसी करनी कीजिए, दे सम्मान समाज।
शोभाधायक चहुँ दिशा, नव जीवन आग़ाज़।।
मातृभूमि सेवा प्रथम, नव भारत निर्माण।
ऐसी करनी कीजिए, हो मानव कल्याण।।
भक्ति प्रेम हो राष्ट्र में, करुणा क्षमा चरित्र।
ऐसी करनी कीजिए, जीवन मनुज पवित्र।।
मान दान सम्मान यश, रक्षित जन परिवेश।
ऐसी करनी कीजिए, हो भविष्य संदेश।।
दौर आज है कलियुगी, रहो सजग पुरुषार्थ।
ऐसी करनी कीजिए, पूरे हों धर्मार्थ।।
ऐसी करनी कीजिए, चाहे जो हालात।
फँसो नहीं जज़्बात में, आए जो आपात।।
मानवता वादी बनो, सदाचार व्यवहार।
ऐसी करनी कीजिए, हो दुनियाँ उपकार।।
समय मनुज बदले युगल, अहंकार छल स्वार्थ।
ऐसी करनी कीजिए, हो आदर परमार्थ।।
रसिक बने भारत प्रगति, सब जन हो उत्थान।
रामानुज सेवा नमन, गुरु भारत सम्मान।।
कवि ''निकुंंज" भारत चरण, राष्ट्र गीत सम्मान।
दुर्लभ जीवन हो सफल, ध्वज तिरंग जय गान।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

